जमशेदपुर, मार्च 8 -- जमशेदपुर। परसूडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब अड्डे पर छापेमारी की। इस दौरान मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। हालांकि, छापेमारी की भनक लगते ही धंधे से जुड़े लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि परसूडीह में अवैध रूप से शराब का भंडारण और बिक्री की जा रही है। टीम ने संबंधित स्थान पर छापेमारी की। इस दौरान वहां से कई बोतल शराब और बिक्री से जुड़े अन्य सामान बरामद किए गए। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इलाके में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं, फरार आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...