जमशेदपुर, जून 30 -- परसूडीह थाना क्षेत्र के सलगाझुड़ी फाटक के पास एक महिला ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार रात की है। सूचना के बाद पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका की पहचान सोनी देवी के रूप में हुई है। वह अपने पति देव कुमार और तीन बच्चों के साथ सलगाझुड़ी फाटक के पास रहती थी। पति देव कुमार फर्नीचर बनाते हैं। मृतका के भाई बबलू शर्मा ने बताया कि शनिवार रात देव कुमार किसी पार्टी में गए थे। इस दौरान सोनी देवी ने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घर लौटने पर देव कुमार को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना अपने साले बबलू शर्मा को दी। सूचना पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे। परिजनों के अनुसार, सोनी देवी और देव कुमार की शाद...