जमशेदपुर, फरवरी 25 -- परसूडीह मेन बाजार स्थित सेंट्रल बैंक के समीप एक आलू दुकान पर 21 फरवरी की शाम करीब 7 बजे हुए हमले में पीड़ित मोती लाल यादव ने मंगलवार को एसएसपी को लिखित आवेदन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। मोती लाल यादव ने आरोप लगाया है कि इशु पोद्दार, करण पोद्दार, जोगाई पोद्दार, सोनू पोद्दार, मिथुन पोद्दार, देवराज गोप, कुनाल दास, अविनाश गोप, विनोद यादव और गणेश पोद्दार समेत आधा दर्जन से अधिक लोग उनकी दुकान पर पहुंचे। सभी ने पहले गाली-गलौज की और फिर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से बाजार में अफरातफरी मच गई। मारपीट में मोती लाल यादव और उनके पुत्र शुभम यादव के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिनका उपचार कराया गया। पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने कुछ आरोपितों को पकड़ने के बावजूद उन्हें छोड़ दिया और अब तक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.