परसूडीह : फ्रिज में फ्लैश से लगी आग, इलाज के दौरान महिला की मौत
जमशेदपुर, अप्रैल 4 -- परसूडीह थाना क्षेत्र के गदड़ा की रहने वाली अंजना दास की फ्रिज में हुए फ्लैश से लगी आग में झुलसने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना बुधवार की बताई जा रही है, जबकि गुरुवार को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि फ्रिज में फ्लैश किस कारण से हुआ। जानकारी के अनुसार, अंजना दास मूल रूप से गदड़ा क्षेत्र की निवासी थीं और वर्तमान में परसूडीह में रह रही थीं। बुधवार को घर में रखे फ्रिज में अचानक फ्लैश हुआ, जिससे उनके कपड़ों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और वह गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने तत्काल आग बुझाई और उन्हें गंभीर हालत में टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.