परसुडीह में हाइवा की चपेट में आकर युवक की मौत
जमशेदपुर, जून 15 -- परसुडीह थाना अंतर्गत सालगाझरी रेलवे फाटक के पास सोमवार सुबह हाइवा की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने शव के साथ प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया। लोगों का आरोप है कि इसके पूर्व भी कई बार घटनाएं हुई है पर प्रशासन इसपर कोई कार्रवाई नहीं करता है। मृतक की पहचान शंकरपुर निवासी सुमित मुंडा के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, सुमित मुंडा रोजाना की तरह सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे बाइक से टाटा मोटर्स में ड्यूटी के लिए निकले थे। सलगाजूड़ी हनुमान मंदिर के पास पीछे से तेज गति से आ रहे एक हाईवा ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान सुमित की बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई और वह हाईवा के पहिये की चपेट में आ गए। हादसा इतना भयावह था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद हाईवा चालक वाहन छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.