जमशेदपुर, मई 9 -- परसुडीह थाना अंतर्गत सोपोडेरा राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में शनिवार सुबह एक किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। किशोरी की स्थिति को देखकर स्थानीय लोगों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार, स्कूल परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र की संचालिका सुलेखा शांडिल्य सुबह पहुंचीं तो उन्होंने किशोरी का शव देखा। इसके बाद उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया। पुलिस शव की पहचान के लिए आस पास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...