जमशेदपुर, अप्रैल 8 -- परसुडीह पुलिस ने बुधवार तड़के गदड़ा भूमिज टोला प्राथमिक विद्यालय में छापेमारी कर पिस्तौल के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में गदड़ा ड्राइवर कॉलोनी निवासी रौशन सिंह उर्फ पाका, बारिगोड़ा निवासी रौशन कुमार उर्फ गोलू बंगाली और राहड़गोड़ा निवासी आनंद पॉल शामिल है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक लोडेड पिस्तौल बरामद की है। इस संबंध में परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार के बयान पर मामला दर्ज कराया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्राथमिक विद्यालय में कुछ युवक किसी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे है। सूचना पर पुलिस ने तड़के 3.30 बजे छापेमारी शुरू की। हालांकि पुलिस को देख अन्य युवक मौके से फरार हो गए जबकि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों सम...