जमशेदपुर, मार्च 18 -- परसुडीह थाना क्षेत्र में बकरी चोरी का मामला सामने आया है। हितकु निवासी लाल बाबू सिंह की दो बकरियां कुछ दिन पहले चोरी हो गई थीं, जिसके बाद उन्होंने संदिग्ध कार का नंबर नोट कर लिया था। बुधवार को वही कार दोबारा दिखने पर उन्होंने पीछा किया और स्थानीय लोगों की मदद से वाहन को रोक लिया। कार में सवार तीन में से दो आरोपी फरार हो गए, जबकि एक युवक पकड़ा गया। तलाशी में वाहन से 8 बकरियां बरामद हुईं। घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी। इधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को बचाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.