जमशेदपुर, फरवरी 1 -- परसुडीह पुलिस ने शनिवार शाम रेलवे अस्पताल के पीछे छापेमारी कर जुगसलाई महतो पाड़ा रोड निवासी शेख यासिन उर्फ बबन को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। शेख यासिन के पास से पुलिस ने दो किलो गांजा बरामद किया है। इस संबंध में परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक क्षेत्र में गांजा सप्लाई करने के लिए आया है। सूचना पर पुलिस ने छापामारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.