जमशेदपुर, अप्रैल 2 -- परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित शिव मंदिर रोड पर बीती रात बेखौफ चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाकर पुलिस गश्त को चुनौती दे दी। चोरों ने संतोषी भंडार का ताला तोड़कर गल्ले में रखे करीब 20 से 22 हजार रुपये नकद और कुछ सामान चोरी कर लिया, जबकि अन्य दो दुकानों में चोरी नहीं कर पाए। जानकारी के अनुसार, चोरों ने सबसे पहले अपना मार्ट और लक्ष्मी जनार्दन ज्वेलर्स में घुसने की कोशिश की। ज्वेलर्स के मालिक विश्वजीत सामल ने बताया कि चोरों ने 8 से 10 ताले काट दिए और शटर भी उठाया, लेकिन अंदर की सुरक्षा व्यवस्था के कारण गहनों तक नहीं पहुंच सके। सुबह मुख्य गेट बाहर से बंद मिलने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई।वहीं अपना मार्ट के स्टोर मैनेजर मनीष कुमार ने बताया कि तीन युवकों द्वारा चोरी का प्रयास किया गया, जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.