परसुडीह में घर से खेलने निकले तीन बच्चे लापता
जमशेदपुर, जून 14 -- जमशेदपुर। परसूडीह थाना के बारीगोड़ा में रविवार सुबह घर से खेलने की बात कहकर निकले तीन बच्चे लापता हो गए। परिजनों ने तीनों की काफी तलाश की पर कोई जानकारी नहीं मिली। इसकी सूचना परसूडीह पुलिस को भी दी गई। जानकारी के अनुसार बारीगोड़ा निवासी सूर्य जीत (15), गौरव (8) और अविराज (16) रविवार सुबह अपने घर से निकले थे। इसके बाद देर रात तक घर वापस नहीं लौटे। सूर्यजीत के परिजनों के अनुसार सुबह 10 बजे सूर्यजीत घर से खेलने के लिए आधे घंटे में वापस आने की बात कहकर निकला था। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। जानकारी मिली कि बस्ती के और दो बच्चे भी लापता है। आशंका जताई जा रही है कि तीनों एक साथ निकले होंगे। फिलहाल पुलिस तीनों की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.