रांची, जुलाई 17 -- रांची। नीट-2026 में परसिस्टेंस एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। संस्थान की छात्रा सिमरन आर्यन ने कैटेगरी रैंक 608 प्राप्त कर संस्थान और राज्य का नाम रोशन किया है। अन्य सफल विद्यार्थियों में साक्षी गर्ग ने कैटेगरी रैंक 3647, रिया राज ने 3726, मयंक झा ने 7995 और श्रेयाशी कश्यप ने 8730 हासिल की है। संस्थान ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। संस्थान के निदेशक एवं शिक्षकों ने सभी सफल छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- डीपीएस रांची के 50 से अधिक छात्र सफल उन्होंने कहा कि सफलता निरंतर मेहनत, सही मार्गदर्शन और अनुशासित तैयारी का परिणाम है। यह भी पढ़ें- NEET ...