आरा, जनवरी 4 -- पीरो, संवाद सूत्र। तरारी प्रखंड के परसिया गांव में शिविर लगाकर असहाय वृद्धजनों को गोद लिया गया। पंचायत की मुखिया शांति देवी और रामईश्वर यादव की ओर से गोद लिए गये 12 से अधिक असहाय वृद्धजनों को ठंढ़ से बचाव के लिये कपड़े उपलब्ध कराये गये और बीमार होने की स्थिति में दवा उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया है। पंचायत की मुखिया शांति देवी के अनुसार उनके पति रामईश्वर यादव के जन्मदिन पर वृद्धजनों को हर संभव मदद करने का फैसला लिया गया और सहयोग करने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। अब से प्रत्येक साल वृद्ध चयनित किये जायेंगे और उन्हे हर तरह की सुविधाएं जीवन पर्यन्त दिये जायेंगे। अध्यक्षता धनजी यादव ने की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.