भभुआ, मई 6 -- हरिशयनी एकादशी से शुरू होगा चातुर्मास व्रत, पंडाल और भंडारा की सुविधा स्वामी जी के सान्निध्य में तेजी से हो रहा स्थल निर्माण, श्रद्धालुओं में उत्साह (पेज चार) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर से करीब तीन किमी. दूर परासियां गांव के समीप भभुआ-मोहनियां पथ के पश्चिम दिशा में प्रस्तावित चातुर्मास व्रत एवं श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

तैयारियों की गति यज्ञ स्थल पर देर रात तक काम चल रहा है, जिससे पूरा क्षेत्र धार्मिक माहौल में रंगने लगा है। श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित इस महाआयोजन की शुरुआत आषाढ़ मास की हरिशयनी एकादशी से होगी। उससे पहले आयोजन समिति हर स्तर पर तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटी है। बुधवार को भूमि समतलीकरण कार्य विधिवत शुरू किया गया। ट्रैक्टर में रोटावेट...