छपरा, सितम्बर 7 -- परसा,एक संवाददाता। स्वतंत्रता सेनानी व भूतपूर्व सांसद स्वर्गीय पंडित द्वारिका नाथ तिवारी की 32 वीं पुण्यतिथि रविवार को स्थानीय बाजार स्थित स्वराज आश्रम में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। समारोह में कई गणमान्य व जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। उपस्थित लोगों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने भारत में लोकतंत्र की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की।मुख्य अतिथि पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ कामेश्वर प्रसाद सिंह विद्वान ने कहा कि परसा के स्वराज आश्रम के भूदाता और परसा के गांधी के नाम से प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने इनकी प्रतिमा को स्वराज आश्रम में स्थापना करने और स्वराज आश्रम में स्थापित हॉल को इनके नाम पर रखने की मांग की। विशिष्ट अतिथि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह ने इन्हे श्रद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.