परसा स्थित ई किसान भवन में किसानों के लिए हाईब्रिड धान का बीज उपलब्ध
छपरा, जून 22 -- हिन्दुस्तान असर परसा,एक संवाददाता। परसा प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में किसानों के लिए हाइब्रिड धान का बीज सोमवार को उपलब्ध हो गया। बीज उपलब्ध होने के साथ ही किसान कोऑर्डिनेटर के अलावा किसान सलाहकारों ने भी कई किसानों को इसकी सूचना दी। अधिक पैदावार के उद्देश्य से हाइब्रिड धान के बीज के तहत उन्नत्र किस्म 799 का धान का बीज उपलब्ध कराया गया है। कृषि कोऑर्डिनेटर अर्जुन कुमार ने बताया कि बीज वितरण के लिए चयनित दो वितरकों के बीच ढाई कुंटल धान का हाइब्रिड बीज उपलब्ध कराया गया है। बीज की अनुदानित दर 320 रुपये निर्धारित है। मालूम हो कि धान का हाइब्रिड बीज उपलब्ध नहीं होने की शिकायत पर आपके अपने लोकप्रिय समाचार पत्र हिन्दुस्तान ने परसा में अभी तक धान का हाइब्रिड बीज उपलब्ध नहीं,किसान परेशान शीर्षक से 18 जून को खबर प्रकाशित किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.