गोड्डा, अप्रैल 6 -- गोड्डा जिला अंतर्गत परसा सड़क पर रविवार की रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में इलाज कराकर लौट रहे दंपति हादसे का शिकार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिपुर निवासी प्रेम कुमार सिकदर अपनी पत्नी वर्षा कुमारी के साथ गोड्डा से इलाज कर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 8:00 बजे परसा सड़क पर सामने से आ रही आइसक्रीम गाड़ी से उनकी बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बीच सड़क पर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गए और दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान रात करीब 11 बजे वर्षा कुमारी की मृत्यु हो गई। वहीं प्रेम कुमार सिकदर का पैर और हाथ टूट गया है और उनका इलाज जारी है। बताया जाता है कि प्रेम कुमार के पिता का नाम स्वर्गीय वीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.