बगहा, फरवरी 1 -- बगहा, हमारे संवाददाता। रविवार को बगहा विधानसभा क्षेत्र के बगहा ग्रामीण मंडल अंतर्गत परसा गांव में केंद्रीय बजट को लेकर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बगहा विधायक राम सिंह एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ने ग्रामीणों के साथ बजट को सुना और उसके प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की। इस अवसर पर विधायक राम सिंह ने कहा कि प्रस्तुत बजट गांव, गरीब, किसान और युवाओं को सशक्त बनाने वाला है। बजट में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के विकास पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा। वहीं जिला अध्यक्ष अचिंत्य कुमार लल्ला ने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है और इससे क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी। कार्यक्रम में बगहा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भूलन शाह, अखिलेश्वर सिंह, मंडल मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.