गोड्डा, जनवरी 10 -- महागामा। शुक्रवार को महागामा प्रखंड क्षेत्र के परसा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महागामा के बीडीओ सोनाराम हांसदा,अंचलाधिकारी खगेन महतो, जिला परिषद सदस्य नगमा आरा, महागामा प्रमुख अफसाना बानो,चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ख़ालिद अंजुम तथा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मिनहाज आलम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। स्वास्थ्य मेले में ओपीडी सेवा, निःशुल्क दवा वितरण सहित विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य स्टॉल लगाए गए थे। इस अवसर पर बीडीओ सोनाराम हांसदा ने कहा कि राज्य सरकार और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आयोजित यह स्वास्थ्य मेला आम लोगों, विशेषकर ग्रामीण एवं जरूरतमंद तबके को बेहतर और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.