छपरा, जून 24 -- फोटो- 13 परसा हाई स्कूल चौक के समीप डाक बंगला के पास शोभा की वस्तु बनी पीएचईडी की पानी टंकी परसा,एक संवाददाता। मुख्यमंत्री की सात निश्चय योजना के तहत पीएचईडी की पानी टंकी से हर घर नल-जल की योजना करीब सात सालों से फेल है, जिस कारण इस तपिश गर्मी में भी इस महत्वकांक्षी योजना का लाभ परसा बाजार की आम जनता को नहीं मिल पा रहा है। यह भी पढ़ें- नल-जल योजना बदहाल, सड़कों पर बह रहा पानीपानी सप्लाई की स्थिति परसा के हाई स्कूल चौक स्थित पचास हजार लीटर की क्षमता वाले इस पीएचईडी की टंकी से नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो चेतन परसा,वार्ड नंबर पांच परसा मथुरा तथा एवं वार्ड छह शंकरडीह के घरों में पानी सप्लाई देने की योजना थी। करीब सात साल पहले नगर पंचायत प्रशासन ने पीएचईडी की पानी टंकी अपने हैंड में तो लिया लेकिन नल से स्वच्छ जल आपूर्ति ठप पड़ी ...