छपरा, फरवरी 25 -- परसा,एक संवाददाता। होली के मौके पर स्पिरिट के धंधे को नाकाम करते हुए पुलिस ने सफलता हासिल की एवं स्थानीय मुख्य बाजार के दारोगा राय चौक के समीप मंगलवार की मध्य रात्रि वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैवल्स वाहन में ले जाई जा रही भारी मात्रा में स्पिरिट बरामद किया। शराब की मात्रा 960 लीटर बताई गई है जो 35 लीटर वाली प्लास्टिक की जर्किंग में रखी गई थी। पुलिस ने वाहन चालक एवं मुख्य धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया। स्पिरिट बरामद की सूचना मिलने के बाद बुधवार की दोपहर ग्रामीण एसपी संजय कुमार थाना पहुंचे। उन्होंने थानाध्यक्ष ओमप्रकाश से इस संबंध में जानकारी ली। इस मामले में संलिप्त धंधेबाज व वाहन चालक से भी पूछताछ की गई। पकड़ा गया धंधेबाज भेल्दी थानाक्षेत्र के किशनपुर निवासी योगेंद्र साह का पुत्र विनय कुमार उर्फ लालू साह एवं वाहन का चालक उदयप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.