छपरा, जून 5 -- दो दिवसीय प्रतियोगिता की तैयारी पूरी, राज्य स्तरीय मुकाबले के लिए होगा खिलाड़ियों का चयन परसा, एक संवाददाता। परसा उच्च विद्यालय स्टेडियम में शनिवार और रविवार को आयोजित होने वाली 43वीं सारण जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 300 एथलीट अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

तैयारियों का जायजा शुक्रवार को संघ के पदाधिकारियों व तकनीकी अधिकारियों ने स्टेडियम का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

प्रतियोगिता का आयोजन ग्रामीण और स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने व युवाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन हर वर्ष अलग-अलग स्थानों पर किया जाता है।

पंजीकरण की प्र...