छपरा, मार्च 12 -- परसा,एक संवाददाता। स्थानीय परसा बाजार की हॉस्पिटल रोड स्थित एक जनरल स्टोर की दुकान को निशाना बनाते हुए बुधवार की रात में चोरों ने दुकान में रखे कई अन्य सामानों के साथ काउंटर में रखे नकद रुपए की चोरी कर ली। दुकान परसा नगर पंचायत क्षेत्र स्थित सराय मुजफ्फर निवासी श्याम सुंदर राय की बताई गई है। पीड़ित ने दरियापुर थाने में शिकायत दर्ज करते हुए कहा है कि हॉस्पिटल रोड स्थित पीएचसी परसा के सामने जनरल स्टोर की दुकान संचालित है। चोरों ने बुधवार की देर रात्रि बाद दुकान को निशाना बनाते हुए दुकान के पीछे स्टील व कर्कटनुमा दुकान को तोड़कर घुस गए और दुकान में रखकर कई अन्य सामानों और काउंटर में रखे नकद बीस हजार की चोरी कर ली। पीड़ित दुकानदार ने थाने में शिकायत आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। असोइया में अवैध लॉटरी के अड्डे पर पुलि...