छपरा, जून 9 -- परसा,एक संवाददाता।बिहार में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और बेलगाम अपराध के खिलाफ मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर अपने राज्यव्यापी आंदोलन के तहत धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और दर्जनों कार्यकर्ताओं ने परिसर में बैठकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।धरना को संबोधित करते हुए महंगाई,बेरोजगारी,भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राजद के प्रखंड अध्यक्ष राजेश राय,पंचायत अध्यक्ष विक्की कुमार सहित कई ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज पूरे बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है।कार्यकर्ताओं में विक्की कुमार,विकास राय,उपेंद्र राय,सुपन राय,मनोहर राय, वकील राय सहित कार्यकर्ता मौजूद थे। यह भी पढ़ें- महंगाई, बेरोजगा...