छपरा, मार्च 18 -- परसा,एक संवाददाता।नगर पंचायत परसा के सभागार में बुधवार को बोर्ड की एक बैठक मुख्य पार्षद ऐशा खातून की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न वार्डों से वार्ड पार्षद व प्रतिनिधि उपस्थित हुए। सर्वसम्मति से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सदस्यों ने 101 करोड़ 3 लाख 58 हजार 47 रुपए की बजट को स्वीकृति दी। ईओ रजनीश कुमार ने बताया कि बजट की राशि से नगर पंचायत के मुख्य बाजार सहित सभी वार्ड क्षेत्रों में विकास से जुड़ी योजनाओं को गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि कार्य योजना के अनुसार नागरिक सुविधाओं से जुड़े सभी कार्य, साफ-सफाई, नाली, पुल-पुलिया,नल-जल की मरम्मत सहित कई कार्य होंगे। सभी वार्ड पार्षदों से संबंधित वार्ड क्षेत्रों से कामों की सूची मांगी जायेगी और निर्धारित बजट के अनुकूल कार्य कराया जा सकेगा। बैठक के दौरान मुख्य बाजार एवं वार्ड ...