छपरा, सितम्बर 18 -- मरम्मत व नए कार्यों पर बनी सहमति परसा,एक संवाददाता। परसा नगर पंचायत में बिहार सरकार के 'सेवा संकल्प व कायाकल्प अभियान' को लेकर शुक्रवार को बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। मुख्य पार्षद ऐशा खातून की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने, पुरानी सरकारी संपत्तियों की मरम्मत और आवश्यक नई आधारभूत सुविधाओं के निर्माण को लेकर चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति देने पर सहमति बनी। यह भी पढ़ें- सेवा संकल्प व कायाकल्प अभियान को लेकर मढ़ौरा नपं में बैठकविकास योजनाओं पर चर्चा बैठक में सभी वार्डों में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने व जर्जर और पुरानी संपत्तियों के आवश्यक जीर्णोद्धार पर विशेष जोर दिया गया। ईओ रजनीश कुमार,नगर जेईई गौतम कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी नीतू शर्मा और उप मुख्य पार्ष...