जमुई, जनवरी 12 -- जमुई। नगर प्रतिनिधि जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई के तत्वावधान में रविवार को जमुई जिले की खैरा प्रखंड अंतर्गत परसा ग्राम के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता अंजनी कुमार तथा पारा विधिक सेवक प्रभाकर कुमार सिंह के द्वारा किया गया। जागरूकता शिविर का विषय बिहार सरकार की पीड़ित प्रतिकर योजना थी। पैनल अधिवक्ता श्री कुमार ने उपस्थित लोगों को बिहार सरकार के द्वारा दी जाने वाली पीड़ित प्रतिकर योजना जिसमें पोक्सो एक्ट, हत्या, बलात्कार, एसिड हमले इत्यादि से पीड़ित व्यक्तियों के लिए मुआवजा देने के प्रस्ताव के विषय में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं से पीड़ित व्यक्ति नि:शुल्क विधिक सेवा जिला विधिक सेवा प्राधिकार से पास कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.