मधुबनी, अप्रैल 30 -- दीपेंद्र दीपम बाबूबरही, निज संवाददाता। बाबूबरही थाना क्षेत्र के कुलहरिया पंचायत अंतर्गत परसा गांव में बुधवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे में भीषण वज्रपात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। बाबू साहब मिश्र के आवासीय घर पर आकाशीय बिजली गिरने से आधा दर्जन से अधिक परिवार इसकी चपेट में आ गए। घटना में उमाकांत मिश्र, बाबू साहब मिश्र, शशिकांत मिश्र, सत्यनारायण मिश्र, युगल मिश्र समेत कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों का इलाज अंधराठाढ़ी रेफरल अस्पताल में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वज्रपात इतना तेज था कि बाबू साहब मिश्र के घर की छत फट गई और किचन मलबा से भर गया। उस समय घर में बहू मीना कुमारी खाना बना रही थी। जबकि, मीला देवी सहित अन्य सदस्य भोजन कर रहे थे। अचानक हुए इस हादसे में सभी लोग बुरी तरह घायल हो गए। छत पर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.