छपरा, अप्रैल 28 -- परसा,एक संवाददाता। उच्च माध्यमिक विद्यालय बनौता के टॉपर छात्र-छात्राओं को विद्यालय की ओर से प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आशा कुमारी के नेतृत्व में आयोजित समारोह के दौरान मौजूद स्थानीय मुखिया संजीव सिंह ने मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेहतर अंकों से पास करने वाले छात्र-छात्राओं में पंकज कुमार,मो. साजिद अंसारी,गजल परवीन,अंशु कुमारी,ज्योति कुमारी,रौनक कुमार,विशाल कुमार सिंह,सिमरन कुमारी,राखी कुमारी सहित दर्जनों छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया। समारोह के दौरान प्रधानाध्यापिका ने अन्य छात्र-छात्राओं को भी इन छात्र-छात्राओं से प्रेरणा लेते हुए बेहतर मार्क्स के साथ सफलता प्राप्त करने के टिप्स बताए।इस दौरान कई ग्रामीण व अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा विद्यालय के दर्जनों शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजू...