छपरा, फरवरी 18 -- परसा। कोर्ट परिवाद के आधार पर स्थानीय थाने में तत्कालीन थानाध्यक्ष सुनील कुमार,सिपाही प्रमोद कुमार साह,विनोद कुमार शर्मा सहित तीन अज्ञात पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज किया गया है। परिवाद दर्ज होने के बाद कोर्ट ने साक्ष्य के आधार पर थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिसकर्मियों को दोषी पाते हुए उन पर थाने को एफआईआर दर्ज करने का आदेश निर्गत किया। यह केस शोभे परसा के रामनरेश सिंह के कोर्ट परिवाद के आधार पर किया गया है। परिवाद में बताया गया है कि रामनरेश सिंह की मेडिकल दुकान के पास उनकी बाइक लगी थी। पुलिस ने उनकी बाइक से स्मैक बरामदगी का झूठा आरोप लगा कर बाइक बरामद कर ली ओर उनके पुत्र को जेल भेज दिया। पीड़ित ने इसकी बीडीओ रिकार्डिंग कोर्ट को उपलब्ध कराई थी। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.