छपरा, अप्रैल 3 -- फोटो- 9 परसा के अंजनी पंचायत स्थित परशुरामपुर में अगलगी की घटना के बाद जले सामान व बैठी अग्नि पीड़ित दो महिलाएं परसा,एक संवाददाता।प्रखंड की अंजनी पंचायत स्थित परशुरामपुर में एक फुसनुमा घर में आग लगने से वहां रखे अनाज,कपड़े,बर्तन सहित कई अन्य सामान जलकर राख हो गए।आगलगी की यह घटना गुरुवार की शाम बताई जा रही है। उक्त फुसनुमा घर पशुरामपुर निवासी साधु मांझी का है।अग्नि पीड़ित ने बताया कि घर में आग कैसे लगी पता भी नहीं चला।देखते ही देखते पूरा फुसनुमा घर आग की चपेट में आ गया। अगलगी की घटना में आग की लपटों ने घर के समीप एक भुसावल को भी अपनी चपेट में ले लिया। उसमें रखे अनाज जलकर राख हो गए।अगलगी को देख शोर मचाए जाने पर स्थानीय ग्रामीण इकट्ठा हुए व आग को बुझाने का प्रयास किया।इसकी सूचना मिलने के बाद मकेर स्थित फायर ब्रिगेड से अग्नि...