बोकारो, फरवरी 5 -- चास मु0 व चिरा चास की सीमा पर फुदनीडीह से सटे परसाबेडा गांव में मंगलवार रात रिटायर्ड बीएसएलकर्मी उपेंद्र महतो के बंद आवास का ताला तोड़कर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। बुधवार सुबह जब परोस के लोगों ने दरवाजे का ताला टूटा देखा, तो फोन कर गृहस्वामी को घटना की जानकारी दी। फिर उनके सगे संबंधी मौके पर पहुंचे। वीडियो कॉल के जरिए गृहस्वामी को पूरा बिखरा हुआ घर का चप्पा चप्पा दिखाया गया, जिसमें ये आंकलन किया गया कि सोने चांदी के जेवर समेत लगभग 35 लाख मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली गई है। गृहस्वामी उपेंद्र महतो पत्नी सरिता महतो के साथ बेटे के पास मुंबई गए हुए है और घर की देखभाल के लिए एक पड़ोसी को घर का चाभी दे रखा था। दुर्भाग्यवश पड़ोसी की मंगलवार रात तबियत ठीक नहीं थी, वो घर में नहीं सो पाए। इस बीच चोर दरवाजे का ताला तोड़कर ...