कोडरमा, जून 11 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के परसाबाद स्टेशन पर सुबह लगभग पांच बजे कालका मेल एक्सप्रेस से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान गौतम कुमार, पिता निहार गोलदार, कचेड़ी शिमला हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। घायल अवस्था में आनन फानन में उसे निजी क्लिनिक में ले जाया गया जहां इलाज किया गया। बताया जाता है कि वह वर्धमान जा रहा था। इसी दौरान ट्रेन से गिरने से वह घायल हो गया। यह भी पढ़ें- अमृतसर-नरपतगंज जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन में एक यात्री को मारी गोली, रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...