कोडरमा, मई 4 -- कोडरमा। चलती ट्रेन में मोबाइल चोरी करने वाले एक युवक को यात्रियों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना परसाबाद और कोडरमा रेलवे स्टेशन के बीच देहरादून एक्सप्रेस की बताई जा रही है। पकड़े गए युवक के पास से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक यात्रियों की नजर बचाकर मोबाइल चोरी करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान यात्रियों को उस पर शक हुआ और तलाशी लेने पर उसके पास से दो मोबाइल बरामद हुए। इसके बाद यात्रियों ने उसे पकड़ लिया और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के हवाले कर दिया। पूछताछ के दौरान युवक ने कथित तौर पर बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड ने मोबाइल लाने की बात कही थी, जिसके कारण वह चोरी करने निकला था। यह भी पढ़ें- यात्री का छूटा सामान रेलवे ने लौटाया पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवक से पूछताछ जारी है। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.