कोडरमा, जून 30 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के परसाबाद रेलवे फाटक के समीप से एक विवाहिता अपनी दो मासूम बेटियों के साथ रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। मामले को लेकर परिजनों ने जयनगर थाना में आवेदन देकर पुलिस से शीघ्र खोजबीन कर तीनों की सकुशल बरामदगी की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मरकच्चो थाना क्षेत्र के ग्राम दशारो निवासी 28 वर्षीय टुनी देवी 28 जून की सुबह करीब 10 बजे अपने ससुराल से नावाडीह बेलकप्पी स्थित मायके जाने के लिए निकली थीं। उनके साथ उनकी दो पुत्रियां अनुष्का कुमारी (5 वर्ष) एवं मनसिका कुमारी (3 वर्ष) भी थीं। परिजनों के अनुसार, परसाबाद रेलवे फाटक पार करने के बाद से टुनी देवी और उनकी दोनों बच्चियों का कोई पता नहीं चल पाया है। उनका मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा है, जिससे परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई ...