कोडरमा, मार्च 5 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के परसाबाद में गुरुवार की शाम एक युवक को बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात युवक कटिया मोड़ की ओर घूमता हुआ दिखाई दिया। उसकी गतिविधियों पर संदेह होने पर कुछ ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और बिना सत्यापन किए ही बच्चा चोर होने की आशंका में मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और युवक के साथ हाथापाई की जाने लगी। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही परसाबाद पिकेट प्रभारी प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर युवक को उनके चंगुल से छुड़ाया और उसे सुरक्षित बाहर निकाला।युवक की हालत गंभीर देखते हुए पुलिस उसे इलाज क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.