पटना, अप्रैल 7 -- परसाबाजार के नथ्थूपुर गांव के पास में रेलवे पटरी पर एक युवक का क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जहानाबाद के घोसी निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है। वह तीन अप्रैल से लापता था। सूरज के भाई सुभाष कुमार ने उसके तीन दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिजनों के अनुसार, सूरज कुमार शुक्रवार को घर से मजदूरी करने निकला था। उसके बाद वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद कुछ पता नहीं चला। इसके बाद सुभाष कुमार ने परसा बाजार थाने में अपने भाई के लापता होने की शिकायत की। सुभाष ने सूरज के तीन दोस्तों पर अनहोनी करने की आशंका जताई थी। इस बीच रविवार की देर रात पटना रेल पुलिस ने उनके भाई को फोन कर यह बताया गया कि सूरज का शव नथ्थूपुर के पास रेलवे ट्रैक के पास से बरामद किया गया है।दुर्घटना म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.