बरेली, अप्रैल 21 -- परसाखेड़ा में डिवाइडर से टकराई ईको कार, एक की मौत, छह घायल बरेली, मुख्य संवाददाता। सीबीगंज थाना क्षेत्र के परसाखेड़ा रोड नंबर-4 पर मंगलवार सुबह शादी से लौट रही ईको कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी 30 वर्षीय हीरालाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन के मुताबिक हीरालाल सोमवार शाम परिवार और गांव के लोगों के साथ किराये की ईको कार से कैंट थाना क्षेत्र के बभिया में बहन के देवर की शादी में शामिल होने गए थे। मंगलवार सुबह करीब चार बजे सभी लोग वापस लौट रहे थे। इसी दौरान परसा खेड़ा रोड नंबर-4 के पास कार अचानक अनियं...