बरेली, मई 3 -- औद्योगिक क्षेत्र परसाखेड़ा स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री के गोदाम में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और दूर-दूर तक लपटें दिखने लगीं। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तीन गाड़ियों की मदद से करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया। सीबीगंज के परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के रोड नंबर चार पर श्लोक निमानी का प्लाईवुड का गोदाम है। शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे किसी तरह गोदाम में आग लग गई। जब आग ने गोदाम को पूरी तरह चपेट में ले लिया और बड़ी-बड़ी लपटें उठने लगीं तो वहां दहशत का माहौल बन गया। आग फैलने की आशंका में आसपास की फैक्ट्री और गोदामों के मालिक भी आशंकित हो गए। मोहित नाम के स्थानीय व्यक्ति ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी तो कुछ ही देर में परसाखेड़ा और सिविल लाइंस फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड की तीन गा...