छपरा, मार्च 24 -- परसा,एक संवाददाता। लोक आस्था का महापर्व चैती छठ के चार दिवसीय अनुष्ठान के तीसरे दिन मंगलवार की शाम को प्रखंड के कई गांवों में छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। परसा नगर पंचायत के वार्ड चार स्थित शोभे परसा के पोखर घाट पर शोभे परसा के अलावे चांदपुरा, खजौली सहित कई अन्य गांवों से आए छठ व्रतियों ने अर्ध्य दिया। खासकर गंडक नदी तट स्थित नारायण तट व बलीगांव के छठ घाट पर दियारा क्षेत्र के छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य दिया। कई गांव के ताल-तलैया पोखर में पानी नहीं होने के कारण गंडक दियरा के कई छठ घाटों के अलावे कई गांवों में छठ व्रतियों ने अपने-अपने घरों की छत पर या घर के बाहर नजदीक में गड्ढे खोदकर बनाए गए छठ घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि पर्व को देखते हुए स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.