परसबनियां प्लस टू हाई स्कूल में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित
धनबाद, अगस्त 22 -- बलियापुर। परसबनियां बुनियादी अपग्रेड प्लस टू हाई स्कूल में शिक्षकों की कमी से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित है। इसको लेकर शुक्रवार को एसएमसी के अध्यक्ष सपन कुमार महतो ने डीसी, डीइओ व डीएसई को पत्र लिखा है। अध्यक्ष का कहना है कि कक्षा 11वीं से 12वीं तक यहां 523 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। जहां एक भी शिक्षक नियुक्त नहीं हैं। यही स्थिति कक्षा नौ व दस की भी है। अध्यक्ष का कहना है कि शिक्षकों का पद सृजित नहीं होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हो रही है। हालांकि विधायक चंद्रदेव महतो ने इसको लेकर विभाग के वरीय अधिकारियों को पत्र भी लिखा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.