गोंडा, मार्च 12 -- परसपुर, संवाददाता। करनैलगंज तरबगंज रोड पर गुरुवार की सुबह 40 वर्षीय महिला अंजू ने चलती बस से छलांग लगा दी। उसे सीएचसी परसपुर ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत होने पर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अस्पताल से महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है कि महिला अंजू पत्नी जीवन (40) निवासी ग्राम गड़ौली मजरे मोफिया थाना तरबगंज बस से दिल्ली से लौट रही थी। करनैलगंज-तरबगंज रोड़ पर परसपुर बाजार के आसपास चलती बस से छलांग लगा दी जिसे निजी वाहन से लेकर लोग परसपुर सीएचसी पहुंचे। अधीक्षक डॉ लवकेश शुक्ल ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद बदहवास हालत में उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।महिला के बस से कू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.