परसपुर में बढ़ी वारदातें, सिर्फ जांच तक सिमटी पुलिस
गोंडा, मई 20 -- परसपुर, संवाददाता। क्षेत्र में मूर्ति चोरी, फायरिंग व जानलेवा हमले आदि की बढ़ती घटनाओं से व्यापारी से लेकर आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहें हैं। अपराधियों की सक्रियता के आगे पुलिस बैकफुट पर नजर आ रही है। संगीन अपराधों में पुलिस केस दर्ज कर उसके अनावरण करने के बजाय जांच तक ही सिमट कर रह गई। हालांकि, थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी का दावा है कि जांच चल रही, शीघ्र ही सभी घटनाओं का राजफाश होगा। बीते वर्ष 16 जुलाई की रात चोर रियासत के राजमंदिर से करोड़ों रुपए की श्रीराम, लक्ष्मण, लड्डू गोपाल की अष्टधातु की मूर्ति व चांदी का सिंहासन चुरा ले गए। दस माह से जांच चल रही न चोर पकड़े गए न मूर्ति का कोई सुराग लगा। वहीं, बीते दो जनवरी को भौरीगंज बंधे के पास देशी शराब की दुकान का ताला तोड़ चोर शराब की पेटियां व चौतीस हजार नगदी चुरा ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.