गोंडा, अप्रैल 16 -- परसपुर। नगर में गुरुवार को एसडीएम नेहा मिश्रा के नेतृत्व में राजस्व कर्मी, लोक निर्माण विभाग, पुलिस व नगर पंचायत की संयुक्त टीमों ने कस्बे में भ्रमण कर हाईवे समेत सभी मार्गों पर आंशिक रूप से पटरियों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कई दुकानदारों ने आंशिक रूप से अतिक्रमण हटाया भी। कई व्यावसायियों ने मोहलत मांगी। इस दौरान पुलिस ने अतिक्रमणकारियों का चालान भी किया। वहीं पीडब्ल्यूडी विभाग ने दुकानें चिन्हित कर पेंट से मार्क कर शीघ्र अतिक्रमण मुक्त करने को कहा है। इस दौरान एसडीएम ने शीघ्र ही दुकानदारों से पूर्ण रूप से पटरी खाली करने के निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- प्रशासन की टीम ने सड़क चौड़ीकरण के कार्यों का लिया जायजा यह भी पढ़ें- पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...