गोड्डा, मार्च 1 -- पथरगामा प्रतिनिधि। पथरगामा प्रखंड स्थित परसपानी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में शनिवार को 22वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ सपना गुप्ता (दिल्ली), डॉ पारुल वाधवानी (दिल्ली), प्राचार्य डॉ अशोक पासवान, डॉ मनोज साह एवं डॉ ऊषा यादव द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि डॉ सपना गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि परसपानी होम्योपैथिक कॉलेज में छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा किया गया स्वागत उनके जीवन का एक यादगार अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति रोग को केवल दबाने नहीं बल्कि उसकी जड़ तक पहुंचकर स्थायी उपचार करने की वैज्ञानिक प्रणाली है। उन्होंने विद्यार्थियों को होम्योपैथी के सिद्धांत, उपचार पद्धति तथा इसके बढ़ते महत्व की...