गोड्डा, नवम्बर 24 -- पथरगामा। सोमवार को परसपानी एवं लखनपहाड़ी पंचायतों में आयोजित आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। परसपानी पंचायत भवन में मइया सम्मान योजना के स्टॉल पर सबसे अधिक भीड़ देखी गई। साथ ही परसपानी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य स्टॉल पर भी बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचकर जांच करवा रहे थे। स्टॉल पर डॉ. लक्ष्मीकांत, डॉ. जाकिर हुसैन और डॉ. मनोज साह ने लोगों की स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क दवा वितरित की। स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण करने पथरगामा चिकित्सा प्रभारी डॉ. मोहन पासवान भी मौके पर पहुंचे और शिविर की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली।इधर, लखनपहाड़ी पंचायत में भी कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही ग्रामीणो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.