गिरडीह, मार्च 10 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। परसन ओपी क्षेत्र में सोमवार को नई फिल्म 'इंस्पेक्टर आर्या' की शूटिंग की औपचारिक शुरुआत की गई। शूटिंग का उद्घाटन खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह की फिल्में समाज में सकारात्मक संदेश देने का काम करती हैं। फिल्म के निर्देशक जिग्नेश महयवंशी ने बताया कि 'इंस्पेक्टर आर्या' आज के सामाजिक माहौल पर आधारित फिल्म है। जिसमें दिखाया जाएगा कि किस प्रकार युवा पीढ़ी को नशे की ओर धकेला जा रहा है। फिल्म के माध्यम से लोगों के बीच नशे के दुष्परिणामों को लेकर जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग की शुरुआत परसन ओपी क्षेत्र से की गई है, जबकि इसके अन्य हिस्सों की शूटिंग अलग-अलग स्थानों पर हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.