गोंडा, मई 31 -- गोण्डा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 134वें संस्करण का प्रसारण रविवार को किया गया। तरबगंज विधानसभा के परसदा बूथ संख्या 281 पर पदाधिकारियों ने कार्यक्रम सुना। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी के आवास पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला मीडिया प्रभारी विवेक मणि श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों को प्रेरणा, सकारात्मक सोच और जनभागीदारी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। कहा कि भारत के युवाओं की प्रतिभा अद्भुत है और देश के खिलाड़ी लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। झारखंड के एक युवा धावक द्वारा 100 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ना इसका उत्कृष्ट उदाहरण है।भीषण यह भी पढ़ें- गुरविंदर सिंह, आम और ...