हमीरपुर, अप्रैल 9 -- मौदहा, संवाददाता। तहसील क्षेत्र की सीमा में केन नदी किनारे बीहड़ों में बसी गऊघाट छानी ग्राम पंचायत के मजरा परसदवा डेरा के बाशिंदों द्वारा सड़क निर्माण को लेकर किए गए आंदोलन और धरना-प्रदर्शन का असर धीरे-धीरे होने लगा है। यहां क्षेत्र पंचायत द्वारा कच्चे रास्ते पर खड़ंजा और ग्राम पंचायत द्वारा आलवेदर रोड बनाने की शुरुआत की गई। हालांकि खड़ंजा का निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किए जाने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उधर, लगातार मौसम की खराबी से कुछ दिनों से काम भी बंद चल रहा है। केन नदी के बीहड़ में आबाद परसदवा डेरा बीते अक्टूबर 2025 में उस वक्त चर्चा में आया था, जब 23 साल की प्रसव पीड़ा से कराह रही रेशमा नाम की युवती को बैलगाड़ी से दलदली रास्ते को पार करते हुए अस्पताल लेकर जाया जा रहा था। इसके बाद इस डेरा के बाशिंदों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.