इटावा औरैया, मार्च 8 -- परशुराम सेवा समिति का होली मिलन समारोह एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन रविवार को एस आर एल टी कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव गोपाल अवस्थी ने की तथा संचालन प्रदेश महामंत्री विनय कुमार द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती व भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप जलाकर किया गया। कार्यक्रम में परशुराम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट ने अतिथियों का स्वागत करते हुए समिति के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में सभी लोगों ने फूलों की होली खेली। अतिथियों का परशुराम पट्टीका पहनाकर व परशुराम जी का चित्र देकर सम्मानित किया। काव्य गोष्ठी का शुभारम्भ कवियत्री प्रतीक्षा चौधरी ने सरस्वती वंदना पढ़कर किया। राष्ट्रीय कवि रोहित चौधरी ने काव्य पाठ कर सभी के अंदर जोश भरा। औरैया के युवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.